उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरस्वास्थ्य

एंबुलेंस ड्राइवर ने वेतन न मिलने पर की आत्महत्या

देहरादून। देहरादून के सरकारी अस्पताल प्रेमनगर में तैनात एंबुलेंस ड्राइवर यशवंत ने आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से सुसाइड नोट में कई माह से वेतन न मिलने के साथ ही अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। हालांकि अस्पताल प्रशासन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज कर रहा है।

https://sarthakpahal.com/

मंगलवार देर शाम थाना प्रेमनगर में सूचना मिली कि सरकारी अस्पताल प्रेमनगर की आवासीय बिल्डिंग में एंबुलेंस ड्राइवर ने कमरे में फांसी लगा ली है। पुलिस ने व्यक्ति को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला था मृतक
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान यशवंत सिंह गुसाई निवासी ग्राम रखूण, पोस्ट आफिस महेशगांव जिला पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी सरकारी अस्पताल प्रेमनगर के रूप में प्राप्त हुई है। यशवंत सिंह गुसाई प्रेमनगर अस्पताल में एंबुलेंस का ड्राइवर था। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में उत्पीड़न के अलावा उसे कई माह से वेतन का न मिलने का जिक्र किया गया है। मृतक ड्राइवर ने अपने आवास का किराया भुगतान का दबाव से परेशान होने की बात भी सुसाइड नोट में लिखी है। मृतक ड्राइवर के परिचितों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button