मां के चरणस्पर्श कर पंचुर से रवाना हुए योगी आदित्यनाथ

यमकेश्वर। मां के चरणस्पर्श कर योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचुर से बिथ्याणी हेलीपैड के लिए रवाना हो गये। वो क्षण कितना खुशी था, चाहे उनके परिवार वाले हों, रिस्तेदार हों, गांव वाले हर कोई उनकी अगवानी पलक पांवड़े बिछाए बैठा था। और दो दिनी गांव प्रवास के बाद जब विदाई की बेला आई तो हर किसी की आंख गीली थी।
योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अपने पैतृक गांव पंचुर पहुंचे थे। उनके पंचुर प्रवास के दौरान लोगों का उनसे मिलने के लिए तांता लगा रहा।
https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/
सीएम योगी ने गौशाला में गाय को खिलाई रोटी
उन्होंने घर की गौशाला में गाय को सुबह उठकर घास और रोटी खिलाई। उसके बाद वह अपने भाई शैलेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट और बहनोई पूर्ण सिंह पयाल के साथ घर के खेत की तरफ चले गए। वहां वह काफी देर तक अपने खेतों को और चारों तरफ फैली हरियाली को निहारते रहे।
उनकी विदाई परंपरागत तरीके से ढोल दमाऊ और मशकबीन के साथ शुरू हुई। आसपास क्षेत्र से भाजपा के पदाधिकारी उनसे मिलकर उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट करते रहे। योगी आदित्यनाथ आज हरिद्वार में एक कार्यक्रम में होटल अलकनंदा को उत्तराखंड राज्य को सौंपेगे। इसके अलावा नवनिर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह का योगी आदित्यनाथ लोकार्पण भी करेंगे। इसके बाद लखनऊ लौट जाएंगे।
योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में होटल अलकनंदा को उत्तराखंड राज्य को सौंपेंगे। नवनिर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह का भी वह लोकार्पण करेंगे। इसके बाद लखनऊ लौट जाएंगे।