उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

घट्टूगाड़ में जन्मदिन की पार्टी में बवाल, एक की मौत

यमकेश्वर। घट्टूगाड़ में जन्मदिन की पार्टी में बवाल होने से आग बबूला हुए एक पक्ष में धारदार हथियार से एक कर्मचारी को मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार देर रात तक एकलव्य कैंप में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान शिवालिक और एकलव्य कैंप संचालक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है एकलव्य कैंप के चार कर्मचारी शिवालिक कैंप में घुस आए।

थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के गट्टूगाड़ में दो जंगल कैंप संचालकों में आपस में विवाद हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि एक पक्ष के चार लोगों ने एक कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह शिवालिक कैंप का संचालन करते हैं। शिवालिक कैंप के पास में ही एकलव्य कैंप भी है। आसपास में कैंप होने के चलते दोनों पक्षों में अक्सर विवाद होता रहता है। शुक्रवार देर रात एकलव्य कैंप में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी।

https://sarthakpahal.com/

इसी दौरान घट्टूगाड़ स्थित शिवालिक और एकलव्य कैंप संचालक के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। आरोप है एकलव्य कैंप के चार कर्मचारी शिवालिक कैंप में घुस आए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी बीच एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल (22) निवासी माला गांव, यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल पर हमला कर दिया।

कर्मचारी को गंभीर अवस्था में एसपीएस राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button