उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

साहब मैंने पत्नी को मार डाला, थाने पहुंचकर बोला चंगेज खान

देहरादून। साहब मैंने पत्नी को गला दबाकर मार डाला। थाने पहुंचकर जैसे ही पति ने वारदात के बारे में पुलिस को बताया तो पुलिस के होश फाख्ता हो गए। पति अपनी पत्नी के आनलाइन गेम खेलने से इतना नाराज था कि उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद थाने पहुंचा और बोला साहब मैंने पत्नी को मार डाला और पुलिस चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पटेलनगर कोतवाली निरीक्षक रविंदर यादव ने बताया कि हरभजवाला निवासी चंगेज खान की 15 साल पहले चंगेज खान के साथ शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। पत्नी अक्सर आनलाइन गेम खेलती रहती थी, जिसमें वह अपने गेम पार्टनर से बातचीत भी करती थी। बस यही बात पति को नागवार गुजरी। कई बार पति के समझाने के बाद भी पत्नी नहीं मानी। इसी बात को लेकर दोनों में शुक्रवार को भी झगड़ा हुआ था।

ईद से चल रहा था दोनों के बीच झगड़ा
कोतवाली निरीक्षक रविंद्र यादव ने बताया कि जंगेज खान की हरभजवाला में चाय की दुकान है। चंगेज खान ने ईद के दिन पत्नी को किसी अजनबी से बात करते और अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा था। इसके बाद से दोनों के बीच झगड़ा बढ़ता गया। पत्नी के बार-बार मना करने पर भी पत्नी ने मोबाइल गेम खेलना नहीं छोड़ा।

https://sarthakpahal.com/

चार दिन पहले तोड़ दिया था पत्नी का मोबाइल
हत्या से चार दिन पहले भी जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ था तो पति ने पत्नी का मोबाइल फार्मेट कर तोड़ डाला था। लेकिन सवाना चुप नहीं बैठी, दोबारा नए मोबाइल पर गेम खेलने लगी।

हत्या की पहले ही बना ली थी योजना
चंगेज ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या को अंजाम दिया। तीन दिन पहले वह बच्चों को अपने भाई के घर छोड़कर आ गया था। शुक्रवार को पत्नी सवाना को मायके घुमाकर लाया। हत्या करने के बाद अपने रिश्तेदारों को भी फोन पर सारी वारदात के बारे में बताया दिया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button