उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

आकाशीय गरमी से राहत पाने को सहस्त्रधारा में उमड़ा जनसैलाब

देहरादून। आकाशीय गरमी से राहत पाने के लिए देशभर से तमाम पर्यटक सहस्त्रधारा में ऐसे उमड़े कि कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। इस सप्ताहंत मसूरी, धनोल्टी, हरिद्वार, नैनीताल में हजारों पर्यटक पहुंच हैं, जिससे लगातार जाम लग रहा है। रविवार को सहस्त्रधारा में पर्यटकों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि जाम से बाहर निकलने को लोग परेशान रहे। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा स्नान के चलते और भीड़ बढ़ने की संभावना है।

https://sarthakpahal.com/

चढ़ते आकाशीय पारे से बेहाल लोग उत्तराखंड की ओर रुख कर रहे हैं। इस कारण लोग घंटों तक जाम में जूझते रहे। चढ़ती गरमी से राहत पाने के लिए पड़ोसी राज्य पंजाब, यूपी, हरियाणा, दिल्ली के लोग देहरादून, मसूरी, धनोल्टी की ओर रुख कर रहे हैं। मसूरी में जेपी बैंड से जीरो प्वाइंट कैम्पटी रोड तक पांच किमी जाम लग गया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। इसी तरह माल रोड पर भी एक किमी तक लंबा जाम लग गया। यहां सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां दिनभर जाम के हालात बने रहे।

सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा स्नान के चलते रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी। जिससे सोमवार को भी यातायात व्यवस्था पटरी से उतरनी तय है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि जाम खुलवाने के प्रयास चल रहे हैं। भारी वाहनों को शहर से बाहर ही रोक दिया गया है। चारधाम यात्रियों की भारी भीड़ और वीकेंड पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों के बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंचने के कारण जाम की स्थिति पैदा हुई है।

वहीं टिहरी चम्बा-मसूरी रोड पर भी सुरकंडा से धनोल्टी के बीच लंबा जाम लग गया। यहां भी ट्रैफिक व्यवस्था ठप हो गई, जिससे यात्री परेशान रहे। पहाड़ों की रानी मसूरी में करीब 350 होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे हैं। इन में आठ हजार कमरों के साथ करीब 25 हजार व्यक्तियों के ठहरने की क्षमता है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button