उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

आखिरकार जिंदगी की आखरी जंग भी हार गई प्रयागराज की निर्भया

प्रयागराज। आखिरकार जिंदगी की आखरी जंग भी प्रयागराज की किशोरी हार गयी। दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग से आहत मौत को गले लगाने वाली निर्भया चार दिन चले इलाज के मंगलवार को हमेशा के लिए जिंदगी से विदा हो गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की जांच कर रही है।

प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती किशोरी को डाक्टरों ने आक्सीजन पर रखा था। रविवार को पुलिस किशोर का बयान दर्ज करने अस्पताल गई थी, लेकिन डाक्टरों ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए बयान लेने से मना कर दिया था। पुलिस किशोरी के हाथ पर लिखी उसकी आपबीती की फोटो व वीडियो बनाने के बाद वापस लौट गयी थी।

हाथ पर लिखी आपबीती, फिर लगाई फांसी
करारी कोतवाली इलाके की एक किशोरी के साथ दो साल पहले पिंडरा सहावनपुर गांव के कलीम ने दुष्कर्म किया। कलीम ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना दिया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमती देते वह पिछले दो साल से अक्सर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता चला आ रहा था। उसकी ब्लैकमेलिंग के कारण किशोरी परेशान थी। शनिवार को जब वह घर पर अकेली थी तो रोजाना की जिल्लत से आजिज आकर उसने घर के अंदर फांसी लगा ली।

फांसी लगाने से पहले किशोरी ने अपने हाथ पर अपनी आपबीती लिखी। उसने हाथ पर बताया कि उसकी मौत का जिम्मेदार कलीम होगा। वो तो गनीमत यह रही कि जिस समय किशोरी ने फांसी लगाई, तभी पड़ोस की एक महिला उसके घर पहुंच गयी। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे मोहल्ले के लोग किशोरी को नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया था। आखिरकार जिंदगी की आखरी जंग किशोरी पर भारी पड़ी और वह आज सुबह सारे गिले-शिकवे छोड़कर अंतिम यात्रा के लिए निकल गयी।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button