उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

प्रयागराज को हिंसा की आग में झोंकने वाला जेल में, बेटी की खंगाली जा रही कुंडली

प्रयागराज। प्रयागराज को हिंसा की आग में झोंकने वाला जेल में पहुंच चुका है। उनकी बेटी आफरीन फातिमा की कुंडली खंगाली जा रही है। आलीशान मकान खंडहर बन चुका है। जुमे की नमाज के बाद हिंसा फैलाने वााले जावेद पंप के घर को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने जमींदोज कर दिया। बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल के कारण कोई विरोध नहीं कर सका। अधिकारियों के अनुसार दर्जनों मकान चिन्हित किये गये हैं, जिनपर किसी भी समय कार्रवाई हो सकती है।

जावेद पंप के मकान में मिले आपत्तिजनक साहित्य


जावेद पंप के मकान के ध्वस्तीकरण के दौरा कई आपत्तिजनक साहित्य और झंडे बरामद हुए हैं। इनको कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि जावेद के संबंध कई प्रतिबंधित संगठनों से भी हैं, जो देश में नफरत फैलाने का काम करते हैं। इनके घर से 12 बोर का तमंचा और असलहे भी बरामद हुए हैं।

हिंसा का मास्टर माइंड है जावेद
प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा का मास्टर माइंड जावेद पंप बताया जा रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उसके साथ करीब 70 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जेएनयू में पढ़ती है जावेद पंप की बेटी आफरीन
आफरीन फातिमा देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद शरजील इमाम की भी नजदीकी बताई जा रही है। जनवरी 2020 में आफरीन ने राम मंदिर फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। सीएए और एनआरसी के विरोध में जेएनयू से लेकर प्रयागराज तक भड़काऊ भाषण दिये थे।

आईजी डा. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मास्टर माइंट जावेद पंप की बेटी की भूमिका की जांच चल रही है। उससे जुड़ी सभी जानकारी और गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है। तथ्य और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button