उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

मसूरी के स्कूल में विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

देहरादून। मसूरी के स्कूल में विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

मसूरी शहर के आवासीय स्कूल के हास्टल में एक शिक्षक पर विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। छात्रा यूरोप की रहने वाली है और इस स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ रही थी। पुलिस को इस मामले में जैसे ही शिकायत मिली, पुलिस ने तुरंत ही छात्रा के साथ बदसलूकी करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

मसूरी के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि तिब्बतन होम्स स्कूल के प्रिंसिपल ने कोतवाली पहुंचकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस टीम स्कूल पहुंची और पीड़ित छात्रा से पूछताछ की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिक्षक सोनम शिरिंग गलत इरादे से उसके कमरे में घुसा और उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने पुलिस के सामने बयान दिया कि उसने किसी तरह से बदचलन शिक्षक से अपने आपको बचाया और स्कूल के कर्मचारियों को इस मामले से अवगत कराया।

कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने छात्रा के आरोपों की शुरुआती जांच के बाद आरोपी शिक्षक सोनम शिरिंग पुत्र संडुप (35 वर्ष) निवासी तिब्बतन सेटलमेंट डिकीलिंग सहस्त्रधारा रोड, देहरादून को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए महिला दारोगा पिंकी पंवार को नियुक्त किया गया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button