उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

दीवान साहब की टोपी ले उड़ा बंदर, पीछे-पीछे भागती रही पुलिस

हरदोई। दीवान साहब की टोपी के साथ ऐसा मजाक शायद ही किसी ने किया हो। और खुद दीवान साहब भी नहीं सोचा होगा कि एक बंदर ऐसा मजाक भी कर सकता है। हम सबने मदारी को बंदर को नचाते हुए तो खूब देखा है, मगर बंदर जब पुलिसवालों को नचाये तो बात कुछ खास हो जाती है। बंदर के द्वारा दीवान साहब की टोपी उठा कर ले जाने का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो हरदोई जिले से सांडी थाना क्षेत्र का है। बंदरों से आम आदमी वैसे ही परेशान है, अब बारी पुलिसवालों की थी।

दरअसल, हरदोई के सांडी थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी की टोपी बंदर के हाथ लग गयी और उसके बाद बंदर उस टोपी को लेकर रफूचक्कर हो गया। इसके बाद बंदर ने पुलिस कर्मियों को टोपी के लिए खूब नचाया। काफी देर तक पुलिसकर्मियों के मशक्कत के बाद उन्हें बंदर के कब्जे से टोपी वापस मिल पाई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

अभी कुछ दिन पहले हरपालपुर कोतवाली में बंदर फरियादी का मोबाइल थानेदार की मेज से उठाकर भाग गया था। इस घटना के चार दिन बाद ही हरदोई के सांडी थाने के दीवान की टोपी बंदर द्वारा उठाकर ले जाने का एक और मामला सामने आया है। बंदर काफी देर तक टोपी से खेलता रहा। कभी उसे सिर पर तो कभी पेट पर लगाता रहा।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button