उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांचों आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कांफ्रेंस में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 24 जून को महिला और उसकी छह साल की बेटी के साथ नशे की हालत में कार सवार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।

मोबाइल फोन, सर्विलांस, सीसीटीवी से ली मदद
गुरुवार को सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 24 जून को महिला द्वारा कोतवाली में सूचना दी गयी थी। जिसमें उसने बताया कि उसकी छह साल बेटी के साथ कार सवार लोगों ने दुष्कर्म किया है। घटना की गंभारता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर चार टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों के द्वारा जांच में पांच आरोपी सामने आए। आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस ने दबिश दी।

चार आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले
पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल आल्टो कार को भी बरामद कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि घटना में महक सिंह उर्फ सोनू नििवासी इमलीखेड़ा, राजीव उरफ विक्की तोमर निवासी बेल्डा थाना भोपा मुजफ्फरनगर यूपी, तेजियान निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर, जगदीश निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर शामिल हैं। कार सवारों ने नशे में धुत होकर वारदात को अंजाम दिया था।

जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही बच्ची
हैवानियत की शिकार हुई मासूम अस्पताल में अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। डाक्टरों की एक टीम 24 घंटे बच्ची की निगरानी में लगी है। सीएमएस डा. संजय कंसल खुद निगरानी कर रहे हैं। अस्पताल में किसी भी अनहोनी से बचने के लिए बच्ची की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। एसपी देहात ने बच्ची के वार्ड के बाहर एक महिला और एक पुरुष सिपाही की तैनाती के निर्देश दिये हैं।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button