उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

भूस्खलन में धंसा आर्मी कैंप, 55 जवान मिट्टी में दबे, 6 शव बरामद

इंफाल। भूस्खलन में आर्मी कैंप धंसने के कारण उसमें रह रहे 55 जवानों के दबने का समाचार मिला है। अब तक छह जवानों के शव बरामद कर लिए गये हैं।

मणिपुर में लगातार भारी बारिश की वजह से बुधरात रात भूस्खलन की चपेट में आने के आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के 50 से अधिक जवान मिट्टी में दब गए हैं। यह घटना तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुई है। बड़े पैमाने पर नदी में मलबा आने के कारण एक विशाल जलाशय बन गया है, जो निचले इलाकों के लिए और भी खतरनाक साबित हो सकता है।

डिप्टी कमिश्नर नोनी ने जारी की एडवाइजरी
नोनी के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुए भूस्खलन के कारण 50 से अधिक लोग मलबे में दब गए हैं। इजेई नदी का प्रवाह मलबे में बाधित होने के कारण नोनी जिला मुख्यालय के निचले इलाकों में कहर ढा सकता है।

रेलवे लाइन निर्माण के दौरान हुई घटना
जिरीबाम को इंफाल से जोड़ने के लिए एक रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा था, जिसकी सुरक्षा के 107 टेरिटोरियल आर्मी के जवानों को तैनात किया गया था। गुरुवार सुबह सेना, असम राइफल्स, मणिपुल पुलिस की ओर से बड़े पैमाने पर साइट पर उपलब्ध इंजीनियरिंग उपकरणों के द्वारा रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button