उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरराजनीति

पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव पर प्राणघातक हमला

बाजपुर/हल्द्वानी। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मान एवं सदस्यता ग्रहण समारोह में शामिल होने बाजपुर जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व नैनीताल के निवर्तमान विधायक संजीव आर्य के काफिले पर शनिवार दोपहर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव करने आए पार्टी के कईं कार्यकर्ता लाठियों से घायल हुए हैं। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह किंदा व उनके समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया जा रहा है।

शनिवार को श्रीरामभवन धर्मशाला के श्रीराम-जानकी मंडप हॉल में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकर्ता सम्मान एवं सदस्यता ग्रहण समारोह होना था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व नैनीताल के निवर्तमान विधायक संजीव आर्य व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरेंद्र सिंह लाडी सहित आदि कई लोग श्रीरामभवन धर्मशाला आ रहे थे। जब तक उनकी समझ में कुछ आता, विरोध-प्रदर्शन कर रहे किंदा गुट के समर्थकों ने कार्यकर्ताओं पर ताबड़तोड़ लाठियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में दर्जनों कार्यकर्ता चोटिल हुए है। अनायाश हुई इस घटना से यशपाल आर्य समेत सभी लोग हैरान हैं।

Related Articles

Back to top button