उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरराजनीति

केजरीवाल का एक और बड़ा ऐलान

देहरादून। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को अभी से लोक-लुभावन वादों से सराबोर करने की जुगत भिड़ाने लगे हैं। विदित हो कि 2022 में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन पांच राज्यों में उत्तराखंड भी शामिल है। अपने एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनते ही 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला के एकाउंट में 1000-1000 रुपये डालेंगे।

एक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से एक संवाद में कहा कि मैं पिछले तीन-चार माह में कई बार उत्तराखंड आया हूं। और मैं जब भी यहां आता हूं तो एक गारंटी देकर जरूर जाता हूं। उन्होंने कहा कि मैं जब गारंटी देकर जाता हूं तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कार्ड लेकर घर-घर जाते हैं और लोगों के हस्ताक्षर करवाते हैं, ताकि बाद में अगर हम मुकरें तो जनता के पास हमारी गारंटी का सबूत रहे। हमारी गारंटी से यहां के नेताओं को इतनी परेशानी हो रही है कि वह कोर्ट तक पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button