उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज ने किया 1 करोड़ 19 लाख की सड़कों का शिलान्यास

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की 1 करोड़ 19 लाख 76 हजार की सड़कों का शिलान्यास किया।प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड पोखडा के अंतर्गत 4 किलोमीटर लम्बे कुण्जखाल-बरसुण्ड देवता मोटर मार्ग लागत 109.76 लाख और 10 लाख की धनराशि से बनने वाले बडोलगांव से कोलाखाल-जजेडी मोटर मार्ग मोटर मार्ग का शिलान्यास का शिलान्यास किया।

शिलान्यास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मैं बोलते हुए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने बरसुण्ड देवता से प्रार्थना करते हुए कहा कि उत्तराखंड का चौमुंखी विकास हो इसी उद्देश्य को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी प्रसन्नता का दिन है कि बड़े लंबे लंबे संघर्ष के बाद इस मोटर मार्ग का शिलान्यास करने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हमेशा से विकास के लिए जूझता रहा है।पहले यह विधानसभा क्षेत्र पौडी का अंतिम छोर हुआ करता था, इसलिए यहां किसी का ध्यान नहीं गया।

Related Articles

Back to top button