उत्तराखंडबड़ी खबर

ओमिक्रान के खतरे को देखते हुए सरकार ने लगाया रात्रि कर्फ्यू

उत्तराखंड में ओमिक्रॉन के तीन नए मामले आए सामने, यमन का नागरिक भी मिला पॉजीटिव
देहरादून। ओमिक्रॉन संक्रमण के मद्देनजर अब उत्तराखंड में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह कर्फ्यू 27 दिसंबर से आग्रिम आदेशों तक लागू रहेगा। कर्फ्यू रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं को आवागमन की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र, यूपी, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश में भी रात्रि कर्फ्यू प्रभावी है।

यह सेवाएं 24 घंटे होंगी संचालित
उत्तराखंड में रात्रि कर्फ्यू के दौरान समस्त स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे संचालित होंगी। सभी चिकित्सा कर्मियों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य अस्पताल सहायता सेवाओं के लिए परिवहन की अनुमति होगी।
तेल और गैस क्षेत्र, जिसमें उत्पादों का उत्पादन, परिवहन, वितरण, भंडारण और फुटकर बिक्री।
पेट्रोल पंप, एलपीजी, पेट्रोलियम और गैस खुदरा और भंडारण आउटलेट।
बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण सेवाएं जारी रहेंगी।
डाक सेवाएं, दूरसंचार, इंटरनेट सेवा, प्रसारण और केबल सेवाएं जारी रहेंगी।

 

Related Articles

Back to top button