उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

मसूरी में फोटो खींचने के चक्कर में खाई में गिरा देहरादून का युवक, मौके पर मौत

मसूरी। मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कपलानी के पास एक युवक सड़क किनारे फोटो खींचने के चक्कर में लड़खड़ाकर गहरी खाई में गिर गया। इससे युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ सहित स्थानीय लोग युवक को खाई में निकालने में जुट गये। तीन घंटे बचाव अभियान चलाकर युवक के शव को खाई से बाहर निकाला गया।

नेहरू कालोनी देहरादून का रहने वाला है युवक
युवक शुभम रावत (25) मूल रूप से रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड का रहने वाला था। वो अपने दोस्त राजेंद्र राणा के साथ देहरादून से मसूरी के जाॅर्ज एवरेस्ट घूमने का प्लान बनाकर घर से निकला था। लेकिन, मसूरी जाते समय धनोल्टी मार्ग कपलानी के निकट शुभम ने बाइक रोककर फोटो खींचने को कहा। पहले शुभम रावत ने दोस्त राजेंद्र राणा की फोटो खींची और फिर राजेंद्र उसकी फोटो खींच रहा था। शुभम फोटो खींचने के लिए बाइक का स्टैंड लगा रहा था, तभी वह बाइक के साथ फिसलकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

शहर कोतवाल शंंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शुभम रावत (25) पुत्र चरण सिंंह रावत हाल निवासी सरस्वती विहार बाईपास रोड नेहरू काॅलोनी देहरादून, मूल निवासी जखोली ब्लाॅक रुद्रप्रयाग को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button