उत्तराखंडयूथ कार्नरशिक्षा

केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में लगे कोरोनारोधी टीके

गोपेश्वर। स्वास्थ्य-विभाग द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में कैम्प लगाकर 15 से 18 साल तक के 63 विद्यार्थियों को कोरोनारोधी टीके की प्रथम डोज़ लगाई गई। विद्यालय कैम्प में विद्यार्थी व अभिभावक काफ़ी उत्साहित दिखाई दिए। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक गंगोत्री रड़वाल एवं आशा कार्यकत्री सरोजिनी भंडारी ने बड़े ही व्यवस्थित और सुनियोजित ढंग से बच्चों का टीकाकरण आयोजित किया। साथ ही उन्होंने ने विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के तरीक़ों से भी अवगत कराया। विद्यालय प्राचार्य सचिन कुमार सिंह राठौर के कुशल मार्गदर्शन में इस टीकाकरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

विद्यालय के अध्यापक सुमित अंतिल, हयात सिंह, हरभगवान, रवि परमार , मधु और प्रिया ने टीकाकरण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभिभावकगण ने प्राचार्य, शिक्षकों तथा विद्यालय द्वारा किए गए समुचित व सुरक्षित प्रबंधन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button