उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षा

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के बयान से भाजपा में खलबली, बोले युवाओं पर लाठीचार्ज गलत

श्रीनगर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में दिये गये बयान से भाजपा सहम गयी है। उन्होंने अपने बयान में सीधे मुख्यमंत्री पर धामी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य का पूर्व मुख्यमंत्री व जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं इस घटना के लिए युवाओं से माफी मांगता हूं। भाजपा के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का अपनी ही पार्टी पर बोला गया धावा पार्टी को हजम नहीं हो रहा है।

सीएम धामी के फैसला को पूरी तरह गलत बताया
शुक्रवार को श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि अगर युवाओं से गलती भी हुई तो उसे अनदेखा किया जाना चाहिए था। उनका कहा था कि यदि सख्त नकलविरोधी कानून में संशोधन की जरूरत है तो उसे किया जाना चाहिए। पेपर लीक घटना को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने युवाओं पर लाठीचार्ज के धामी के फैसले को पूरी तरह गलत बताया। https://sarthakpahal.com/

अगले चुनाव का नारा होगा ‘मोदी अगेन एंड अगेन’
पूर्व सीएम ने कहा कि आने वाला अगला चुनाव 2024 ‘मोदी अगेन एंड अगेन’ के नारे के साथ लड़ा जायेगा। आमबजट को उन्होंने देश को आत्मनिर्भर और विश्व में भारत को महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब, महिलाओं और कर्मचारियों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। इस बार का बजट बहुत ही संतुलित और ऐतिहासिक है। पीएम के प्रयासों और कार्यकुशलता से विश्व में भारत का नाम ऊंचा हुआ है। उत्तराखंड में हो रहे ऐतिहासिक कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में रेल परियोजनाओं का कार्य चल रहा है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button