उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरसामाजिक

आठ मई को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

ऋषिकेश। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि पांच फरवरी वसंत पंचमी के दिन नरेंद्र नगर राज दरबार में तय कर दी गई है। इस यात्रा वर्ष करोड़ों भारतीय हिंदुओं की आस्था के प्रतीक विश्व प्रसिद्ध श्री भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार आठ मई को प्रात: 6 बजकर 15 मिनट में खोले जाएंगे। वहीं, जबकि गाडू घड़ा (तेलकलश यात्रा) की तिथि 22 अप्रैल दिन शुक्रवार को तय हुई है। उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2022 की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया
उत्‍तराखंड के चमोली जनपद में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया पंच पूजाओं के साथ शुरू होती है। बता दें कि बदरीनाथ धाम केकपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी पर टिहरी जनपद के नरेंद्र नगर स्थित राज दरबार में तय की जाती है। भगवान बद्री विशाल के महाभिषेक की तैयारी के लिए स्थानीय सुहागिन महिलाएं टिहरी जिले की सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में 22 अप्रैल को राज दरबार में तिलों का तेल निकालेंगी। उसके बाद गाडू घड़ा यात्रा को लेकर डिम्मर पंचायत के लोग अपने गंतव्य को प्रस्थान कर देंगे।

https://sarthakpahal.com/

 

Related Articles

Back to top button