उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

लक्ष्मणझूला पुल खोलने के लिए व्यापारियों का प्रदर्शन

यमकेश्वर। लक्ष्मणझूला पुल को खोलने के लिए व्यापारियों ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन कर रैली निकाली और सरकार के प्रति अड़ियल रवैये के लिए आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर यात्रा काल के दौरान पुलिस की देखरेख में स्थानीय जनता, व्यापारियों और आपातकालीन सेवाओं के लिए पुल को आवाजाही के लिए खोलने की मांग की है। लक्ष्मणझूला पुल पर आवाजाही शुरू न होने पर व्यापारियों ने व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

सोमवार को लक्ष्मणझूला में होटल, राफ्टिंग, रेस्टोरेंट, टैक्सी यूनियन और लघु व्यापारी शिव चौक पर एकत्रित हुए। लोनिवि कार्यालय से तड़ियाल चौक तक व्यापारियों ने काला फीता बांधकर रैली निकाली। लक्ष्मणझूला व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि झूलापुल को 12 जुलाई 2019 को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया था। लेकिन तब स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए पुल को सीमित आवागमन के लिए दोबारा खोल दिया गया था। जिस पर कुंभ और कांवड़ मेले में अधिकांश लोगों ने बिना किसी रोकटोक के इसी पुल का उपयोग किया।

16 अप्रैल 2022 को टिहरी जिलाधिकारी के आदेश पर लक्ष्मणझूलापुल को रात में फिर से बंद कर दिया गया। जो स्थानीय जनता, व्यापारी, होटल, और टैक्सी चालक आदि के लिए दुखद निर्णय था। सभी लोगों के लिए यह पुल एक जीवन रेखा की तरह है। कोरोनाकाल के कारण व्यापारियों का रोजगार खत्म हो गया है। क्षेत्र का व्यवसाय पर्यटन पर निर्भर है। लेकिन पुल बंद होने से उनका व्यवसाय समाप्त हो गया है।

https://sarthakpahal.com/

लक्ष्मणझूला, तपोवन के व्यापारियों की होगी बैठक
पुल के बंद होने से लक्ष्मणझूला और तपोवन के व्यापारियों का व्यवसाय चरमरा गया है। झूलापुल पर आवाजाही शुरू हो इसके लिए तपोवन और लक्ष्मणझूला के व्यापारी एकसाथ मिलकर बैठक करेंगे। बैठक में व्यापारियों के हित में जो निर्णय होगा उसको शासन स्तर पर पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button