उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

देहरादून के जिलाधिकारी और एसएसपी की एक साथ छुट्टी

देहरादून। देहरादून के जिलाधिकारी और एसएसपी को एक साथ बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब दलीप सिंह कुंवर को देहरादून के नया कप्तान बनाया गया है, जो जन्मेजय खंडूड़ी का स्थान लेंगे। वहीं, जन्मेजय खंडूड़ी को पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय देहरादून भेज दिया गया है। जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार को हटाकर उनकी जगह सोनिका देहरादून की नई डीएम के रूप में कुर्सी संभालेंगी। सोनिका पर सरकार वैसे भी मेहरबान दिख रही है, क्योंकिि सोनिका को पिछले हफ्ते ही स्मार्ट सिटी का सीईओ बनाया गया था।

आर राजेश कुमार को फिलहाल वाह्य प्रतीक्षा में रखा गया है। वो धामी सरकार के पहले कार्यकाल में ही डीएम देहरादून बने थे। पिछले सप्ताह तक उनके पास स्मार्ट सिटी सीईओ का चार्ज भी था। इसी तरह एसएसपी जन्मेजय खंडूडी को डीआईजी पीएसी के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह दलीप सिंह कुंवर को दून की कमान सौंपी गई है। कुंवर वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में तैनात थे। जबकि इससे पहले वो यूएसनगर में एसएसपी थे, चुनाव आयोग के निर्देश पर उन्हें वहां से हटा दिया गया था।

18 पीसीएस अधिकारी बने आईएएस
इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के 18 पीसीएस अधिकारियों के आईएएस बनाया गया था। बहुप्रतीक्षित डीपीसी होने के बाद पीसीएस अधिकारियों की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हो गयी। सीधी भर्ती से नियुक्त और पदोन्नत पीसीएस अधिकारियों के बीच वरिष्ठता विवाद 2011 से चला आ रहा था, जिसके निपटारे में लगभग 11 साल का समय लग गया।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button