खेलदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

मछली मारने गये नशेड़ी व्यक्ति ने जब मछली की जगह पकड़ा अजगर, देखें VIDEO

गढ़वा (झारखंड)। झारखंड के गढ़वा जिले में एक व्यक्ति नशे की हालत में मछली मारने नहर में चला गया, लेकिन मछली की जगह उसने अजगर को पक़ड़ लिया और उसे अपनी गर्दन में लपेट लिया। जैसे ही अजगर उसकी गर्दन को जकड़ना शुरू किया तो तब उसकी हालत खराब हुई।

ये घटना गढ़वा संस क्षेत्र के परिहारा पंचायत के कीतासोती खुर्द गांव की है। शराब के नशे में कीतासोती खुर्द गांव निवासी बिरजालाल राम भुइयां ने अजगर को पकड़कर अपने शरीर में लपेट लिया, लेकिन जब अजगर ने उसकी गर्दन को जकड़ने का प्रयास किया, तब बिरजालाल जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। देखिये वीडियो

जानकारी मिलते ही बिरजालाल के बेटा अपने दोस्तों को मदद के लिए बुला लाया। उन सभी दोस्तों ने बिरजालाल के शरीर से अजगर को हटाकर पिता की जान बचाई। घटना बुधवार शाम की है। इस घटना से हालांकि बिरजालाल के शरीर में हल्की चोटें भी आई हैं, लेकिन अब वो स्वस्थ हैं।

अन्नराज नहर में गया था मछली पकड़ने
अन्नराज डैम से निकली नहर कीतासोती खुर्द गांव से होकर गुजरती है। इस समय डैम में पानीनहीं आ रहा है। इसलिए नहर में पानी न के बराबर है। बताया जा रहा है कि जब बिरजालाल को नहर में अजगर दिखा तो उसने उसे पकड़ने का प्रयास किया। और उसे पकड़कर गर्दन में लपेट लिया। https://sarthakpahal.com/

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रंजीत व उसके दोस्त की मदद से 15 से 20 मिनट के बाद अजगर को बिरजालाल के शरीर से अलग किया जा सका। इस दौरान पानी में इधर-उधर गिरने से बिरजालाल के शरीर में चोट भी लगी है, लेकिन अब वे पूरी तरह स्वस्थहैं।

Related Articles

Back to top button