उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

एक और बच्चे को कुत्ते ने काटा, सर्जरी के बाद बची जान, 150 टांके लगे

Listen to this article

गाजियाबाद। एक और बच्चे को कुत्ते ने काटा, सर्जरी के बाद बच्चे की जान बच सकी है। बच्चे के शरीर पर डेढ़ सौ टांके लगे हैं। बच्चे के पिता कहना है कि इलाज में सवा लाख रुपये खर्च हुए हैं। देश के कई हिस्सों में लगातार पालतू कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक और ताजा मामला गाजियाबाद के ही बापूधाम क्षेत्र का है। नगर निगम ने मालिक पर पांच हजार का जुर्माना लगाया है। पता चला है कि कुत्ते का रजिस्ट्रेशन तक नहीं कराया गया है।

सर्जरी और 150 टांके लगे हैं बच्चे के चेहरे पर
जानकारी के अनुसार संजय नगर सेक्टर 23 के ए ब्लाक निवासी सचिन त्यागी को एक पालतू कुत्ते पिटबुल ने नोच दिया। बच्चा पार्क में खेल रहा था। पुष्प त्यागी नाम के इस बच्चे पर पिटबुल ने जानलेवा हमला बोला। बच्चे को इलाज के लिए सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सर्जरी के बाद उसकी जान बच सकी। बच्चे को 150 टांके लगे हैं।

इलाज में खर्च हुए सवा लाख रुपये
सचिन का कहना है कि बच्चे के इलाज में करीब सवा लाख रुपये खर्च हुए हैं। सर्जरी करने के बाद ही बच्चे की जान बच सकी है। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चे को कुत्ते के चंगुल से बचाया। जब तक लोग बच्चे को कुत्ते के चंगुल से बचाते तब तक पिटबुल उसे बुरी तरह जख्मी कर चुका था। परिवार वालों का कहना है कि जब कुत्ता इतना खतरनाक था तो उसे घर की किशोरी के साथ क्यों घूमने भेजा गया था? पुलिस के मुताबिक अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।

यह घटना उस समय हुई जब बच्चा घर के बाहर पार्क में खेल रहा था। वहां पार्क में पिटबुल ब्रीड के कुत्ते को घुमा रही लड़की के हाथ से अचानक कुत्ता छूट गया। फिर कुत्ते ने बच्चे के चेहरे और कान पर बुरी तरह से हमला कर दिया।

इससे पहले भी लिफ्ट ने कुत्ते ने काटा था बच्चे को
राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स कैसल सोसाइटी की लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू कुत्ते को ले जा रही थी। इसी बीच कुत्ते ने लिफ्त में मौजूद एक बच्चे को काट लिया। महिला दर्द से कराहते बच्चे को संभालने के बजाय लिफ्ट में चुपचाप खड़ी रही। बच्चे के पिता ने महिला के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने महिला के ऊपर केस दर्ज किया था।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button