उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

देहरादून। सेना के जवान बागेश्वर निवासी नंदन सिंह पटवाल पर देहरादून के कांवली क्षेत्र की युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप मढ़ा है। युवती की शिकायत पर वसंत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

देहरादून कांवली रोड की युवती ने वसंत विहार थाने में अर्जी दी कि सेना का जवान बागेश्वर निवासी नंदन सिंह पटवाल पर शादी के लब्बोलुआब में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती बोली कि सेना के जवान ने पहले सगाई की फिर शारीरिक संबंध बनाये और इसके बाद शादी करने से मुकर गया। पीड़िता का आरोप है कि वह शादीशुदा था, जो उसने नहीं बताई।

युवती ने वसंत विहार थाने में शिकायत की कि जुलाई 2021 में नंदन के साथ उनकी सगाई हुई। उस समय पटवाल सेना की बंगाल इंजीनियरिंग इकाई रुड़की में सेवारत थे। सगाई के बाद नंदन ने युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर उसे शादी तोड़ने की धमकी दी। तभी से जवान युवती को कई बार संबंध बनाता रहा।

युवती के पिता को जब यह बात पता चली तो मानसिक तनाव के कारण उनका निधन हो गया। अब इसके बाद जवान ने युवती से देहरादून में स्थित संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर युवती से बात करना बंद कर दिया। युवती ने जब आरोपी की बहन से संपर्क किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी देकर दूर रहने को कहा। युवती ने जब फेसबुक के माध्यम से सेना के जवान के परिचितों से संपर्क किया तो पता चला वह शादीशुदा है और उसकी आठ साल की बेटी भी है। युवती का यह भी आरोप है उसने उसके साथ खींची गई अश्लील फोटो व वीडियो अपने पास रखे हैं जिनका वह ब्लैकमेल करने में इस्तेमाल कर रहा है।

Related Articles

Back to top button