उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनयूथ कार्नर

बदरीनाथधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के उत्साह ने तोड़ा रिकॉर्ड, अभी डेढ़ माह का समय बाकी

Listen to this article

देहरादून, 9 अक्टूबर। प्रदेश के चारधामों में प्रमुख बदरीनाथ धाम यात्रा के लिए भी श्रद्धालुओं में इस वर्ष भारी उत्साह देखा गया है। अब तक 14.53 लाख श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। गत वर्ष 14.35 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए थे। यात्रा में अभी डेढ़ माह का समय और बाकी है। ऐसे में यह यात्रा नए प्रतिमान गढ़ेगी।

हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में 3115989 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये केदारनाथ धाम में इस यात्रा वर्ष अब तक 1656539 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं, श्री बदरीनाथ धाम में1459450 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये जबकि वर्ष 2024 में संपूर्ण यात्रा काल में श्री बदरीनाथ में 1435341 तथा श्री केदारनाथ धाम में 1652076तीर्थयात्रियों ने दर्शन का पुण्य अर्जित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही इसे सुचारू रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने तैयारियों का समय-समय पर जायजा लिया। यह सरकार का कुशल यात्रा प्रबंधन ही रहा कि यह यात्रा नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

इस वर्ष स्थानीय प्रशासन ने मौसम को भी यात्रियों की राह में रोड़ा नहीं बनने दिया। मौसम के मिजाज को देखते हुए सभी यात्रा रूटों और पड़ावों में चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू बना रहे, इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर सड़कों को तुरंत खुलवाने के लिए विशेष टीम की तैनाती के साथ ही जेसीबी की व्यवस्था की गई है। धामों में यात्रियों को ठहराने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग में यात्रियों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ जवान तैनात हैं। अब बर्फबारी के चलते ठंड बढऩे पर अलाव की भी व्यवस्था कर दी गई है।

सरकार की ओर से किए गए इन पुख्ता इंतजामों के चलते श्रद्धालु पूरी निश्चिंतता के साथ चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे हैं। केदारनाथ के साथ ही बद्रीनाथ धाम में भी पिछले वर्ष की तुलना में यात्रियों की बढ़ती संख्या ने नया रिकार्ड बनाया है। जैसे जैसे कपाटबंदी की तिथि करीब आ रही है, यात्रियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुंड साहिब के कपाट कल 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। यहां भी यात्रा नए रिकार्ड बना रही है। अब तक 2.71 लाख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं। गत वर्ष यहां 1.83 लाख यात्री पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button