उत्तरप्रदेशउत्तराखंडखेलदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

उत्तराखंड की बेटी ने 15 दिन में नाप दी एवरेस्ट की चोटी

Listen to this article

उत्तरकाशी। उत्तराखंड की बेटी सविता कंसवाल ने एवरेस्ट और मकालू को केवल 15 दिन में फतह कर नेशनल रिकार्ड कायम किया है। उत्तरकाशी की रहने वाली सविता कंसवाल के कारनामे जानकर हर कोई हैरान है। उनकी इस सफलता से पूरे प्रदेश में खासकर उत्तरकाशी में खुशी का माहौल है।

उत्तरकाशी के लोंथरुगांव की रहने वाली पर्वतारोही सविता कंसवाल ने माउंट एवरेस्ट के बाद 15 दिन के अंदर माउंट मकालू पर सफल आरोहण कर नेशनल रिकार्ड कायम किया है।

उत्तराखंड की बेटी सविता कंसवाल ने 12 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) पर भारत का तिरंगा फहराया था। यहीं पर रुककर उनकी तमन्ना पूरी नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने माउंट मकालू (8463 मीटर) पर भी तिरंगा झंडा लहराया। 15 दिन के अंदर दोनों पर्वतों पर चढ़ने का राष्ट्रीय रिकार्ड भी सविता ने अपने नाम किया। चार बहनों में सबसे छोटी सविता (25) ने सरकारी स्कूल में पढ़कर 2013 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तराकाशी से पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स किया। सविता की सफलता पर निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट, पर्वतारोही विष्णु सेमवाल, माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा आदि लोगों ने खुशी जताई है।

सविता इन चोटियों को कर चुकी हैं फतह
सविता इससे पहले त्रिशूल पर्वत (7120 मीटर), हनुमान टिब्बा (5930 मीटर), कोलाहाई (5400 मीटर), द्रौपदी का डांडा (5680 मीटर), तुलियान चोटी (5500 मीटर) और दुनिया की सबसे ऊंची चौथी चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर विजय पताका फहरा चुकी हैं।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button