उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

दिल्ली की महिला को नौकरी का झांसा देकर ग्वालियर बुलाकर गैंगरेप

नई दिल्ली। दिल्ली की महिला को नौकरी का झांसा देकर ग्वालियर बुलाकर गैंगरेप की घटना सामने आई है। इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने पहले तो उसे अच्छी नौकरी का झांसा देकर ग्वालियर बुलाया, फिर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार घटना 2 जून की है। पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अस्थाना ने बताया कि दिल्ली की रहे वाली 25 वर्षीय विवाहित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज उनकी तलाश की जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात ग्वालियर निवासी लाला अग्रवाल से हुई। बातचीत के दौरान लाला अग्रवाल ने उसे ग्वालियर में अच्छी सैलरी पर नौकरी लगवाने का आफर दिया और उसके बाद उसे ग्वालियर बुला लिया।

पीड़िता 1 जून को सुबह 4 बजे दिल्ली से ग्वालियर आई और उसके बाद आरोपी लाला अग्रवाल ने उसे पड़ाव थाना क्षेत्र के बालाजी गेस्ट हाउस में एक कमरा दिलवाकर वहां ठहरा दिया। 2 जून की शाम लाला अग्रवाल अपने दो दोस्त हिमांशु और अभिषेक के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गया। वहां उन्होंने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया, जब उसने इसका विरोध ने तीनों उसके मारपीट करके फरार हो गये। इसके बाद पीड़िता पड़ाव थाना पहुंची और तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button