उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

पिता के हाथ से फिसलकर पांच साल की बच्ची गंगा में बही, नहीं चला पता

यमकेश्वर। पिता के हाथ से फिसलकर पांच साल की बच्ची गंगा के तेज बहाव में बह गई। फिलहाल बच्ची का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम बच्ची की तलाश में जुट गयी है।

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा हो गया। मुनीकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्त शीशमझाड़ी स्थित गंगा घाट में गंगा में तेज बहाव के कारण नहाते समय पिता अमरनाथ के हाथ से अचानक पांच वर्षीय पुत्री आशी छूट गयी और तेज धारा में बह गयी। बच्ची की खोज-बीन की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनसार अशोक नगर दिल्ली निवासी एक परिवार शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में रुका है। रविवार की सुबह परिवार के सदस्य गंगा तट पर स्नान करने के लिए चले गए। उनके साथ उनकी लाडली पांच वर्षीय पुत्री आशी भी थी। नहाते समय पिता के हाथों से फिसलने के कारण यह हादसा हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल अभी बच्ची का पता नहीं चल सका है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button