उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

मौज मस्ती ले डूबी तीन घरों के इकलौते चिराग

बागेश्वर। मौज मस्ती करने आए चार बच्चे बर्थी गधेरे में डूब गये। तीन बच्चों के शव मिल चुके हैं, लेकिन चौथे की तलाश की जा रही है। जान गंवाने वाले तीनों बच्चे हल्द्वानी में पढ़ाई कर रहे थे। गर्मी की छुट्टी बिताने घर आए थे।

बागेश्वर जिले के गोगिना गांव में सोमवार को हृदय विदारक घटना को मिली, जहां चार बच्चे सुबह नाश्ता करने के बाद स्थानीय बर्थी गधेरे (रौला) में नहाने चले गये। इनमें से तीन बच्चे हल्द्वानी में पढ़ाई कर रहे थे। आजकल गर्मियों की छुट्टियां बिताने मौज मस्ती करने घर आए थे। तीन बच्चों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि एक बच्चे की तलाश अभी की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही गांव वाले घटनास्थल पर पहुंच गये। बताया जा रहा है कि अभिषेक (15) पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला, अजय (14) पुत्र नारायण सिंह रौतेला और पंकज (14) पुत्र दुर्गा सिंह टाकुली के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि विक्रम (13) पुत्र नारायण सिंह दानू का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अभिषेक, अजय और पंकज हल्द्वानी में पढ़ते हैं।

जिला प्रशासन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ, मास्टर ट्रेनर की टीम घटनास्थल रवाना कर दी गयी थी। चौथे बच्चे को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। काफी प्रयास के बाद भी कल देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। सोमवार को पूजा के बाद उनके परिवार का हल्द्वानी लौटने का कार्यक्रम था।

हादसे से सभी गमगीन
गोगिना के हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कपकोट के नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने घटना पर गहरा दुख प्रकय किया है। फर्स्वाण और ऐठानी ने डीएम विनीत कुमार से बात कर मृतक बच्चों का पोस्टमार्टम गोगिना में ही कराने की मांग की है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button