उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

उन्नाव एक्सप्रेसवे पर कंटेनर और कार में टक्कर, चार की मौत

उन्नाव। उन्नाव एक्सप्रेसवे पर कंटेहर और सफारी कार में टक्कर होने से भीषण हादसा हो गया, जिसमें कार सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। मृतकों में पति, पत्नी, बेटी और भतीजी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में आगरा से लखनऊ की तरफ‍ जा रही सफारी कार को टक्कर मारते हुए पलट गया। इसमें कार सवार दंपत्ति, दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गये। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां दंपत्ति, उनकी बेटी और भतीजी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं उनके भाई समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की वजह कंटेनर के चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

उन्नाव एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में मृतकों में बिहार प्रांत के सिवान निवासी कार चालक अखिलेश मिस्रा (40), पत्नी बबीता मिश्रा (36), बेटी प्रियांशी मिश्रा (12) और भतीजी ज्योति मिश्रा (10) वर्ष की मौत हो गयी। जबकि अखिलेश के भाई संतोष मिश्रा और एक अन्य व्यक्ति स्वरूप का इलाज चल रहा है। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शवों का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं घायलों की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button