उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

मोदी के साथ योग करने वाली दीपा की मां का झील में मिला शव

नैनीताल। मोदी के साथ योग करने वाली दीपा की मां कमला का शव झील में तैरता मिला। झील किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। शव की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी निवासी कृष्णापुर, नैनीताल के रूप में हुई है। कमला की तीन बेटियों में सबसे छोटी दीपा ने अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नेशनल ओलंपियाड, दिल्ली में हिस्सा लिया था।

गुरुवार सुबह जब लोग मार्निंग वाक पर निकले तो उन्होंने मल्लीताल नयना देवी मंदिर के निकट झील में शव तैरता हुआ देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई हरीश कोरंगा व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को झील से बाहर निकाला। एसएसआई के अनुसार महिला की शिनाख्त कमला पत्नी किशन गिरी के रूप में हुई है।

किशन महाधिवक्ता कार्यालय में माली का काम करता है। पुलिस के अनुसार कमला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कल वह बेटियों के साथ बाजार दवा लेने गयी थी। बेटियों को तल्लीताल छोड़ने के बाद मल्लीताल गयी थी, लेकिन लौटी नहीं। रातभर कमला के पति किशन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

शव मिलने की जानकारी जब वह मोर्चरी पहुंची, तब उन्हें पता चला कि यह शव उनकी पत्नी कमला का है। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल के अनुसार दीपा को दो शिक्षिका के साथ मोर्चरी भेजा गया। मां के शव को देख बच्चियां दहाड़ मारकर रोने लगीं। पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गयी है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button