उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

कार की नंबर प्लेट पर ‘पापा’ लिखना पड़ा भारी, काटा चालान

देहरादून। कार की नंबर प्लेट पर पापा लिखना कार स्वामी को भारी पड़ गया। उत्तराखंड में एक कार स्वामी को कार नंबर प्लेट पर 4141 को मोडिफाई करके पापा लिखना भारी पड़ गया। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने कार का चालान करने के साथ ही नंबर प्लेट भी उतरवा दी।

जानकारी के अनुसार एक आदमी ने अपनी कार के नंबर 4141 को पापा बना दिया था। जब पुलिस को इसकी भनक लगी तो उसने कार स्वामी का चालान काटकर उक्त कार की नंबर प्लेट उतरवा दी। उत्तराखंड पुलिस ने अपने आफिसियल ट्विटर अकाउंट और फेसबुक पेज पर इस जानकारी को साझा किया है। लिखा कि ट्वीट पर शिकायत प्राप्त करने के बाद वाहन के स्वामी को यातायात आफिस बुलाकर नंबर प्लेट बदलवाई गयी और चालान भी किया गया।

सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना
पुलिस के इस सराहनीय प्रयास के लिए उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज पुलिस द्वारा की कार्रवाई की लोग कमेंट कर सराहना कर रहे हैं। लोग इसी तरह अन्य वाहन पर लगे स्टीकर और कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर से कर सकते हैं शिकायत
यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने बताया कि ट्वीटर हैंडल से शिकायत मिली थी कि एक वाहन शहर में घूम रहा है, जिसका वास्तविक नंबर 4141 है। जिसे उसने मोडिफाई करके ‘पापा’ बनाया हुआ है। शिकायत के आधार पर वाहन के मालिक का पता लगाकर उसे यातायात आफिस बुलाकर उसका चालान किया गया। जनता से अपील है कि यदि कोई किसी भी तरह से यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो ट्रैफिक इंस्पेक्टर से शिकायत कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button