उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

सौतेली मां ने गरम चिमटे से 6 साल की मासूम के निजी अंगों को जलाया

लखनऊ। सौतेली मां द्वारा ठाकुरगंज में गरम चिमटे से 6 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट को जलाने का मामला सामना आया है। बुधवार रात को पति ने दूसरी पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

लखनऊ के ठाकुरगंज के शांतिनगर निवासी छह साल की मासूम के निजी अंगों को सौतेली मां ने खौलते तेल से जलाने की खबर सामने आई है। एक मां अपनी ही बेटी के साथ इतना घिनौना काम भी कर सकती है, फिर चाहे वह सौतेली हो या सगी, इसमें कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसी बेदर्द मां कम ही मिलती हैं। इसकी जानकारी मिलने पर मासूम के पिता ने बुधवार रात साढ़े 11 बजे ठाकुरगंज थाने पहुंचकर दूसरी पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस का कहना है कि घटना आठ जुलाई की है। मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरशंकर चंद ने बताया कि नगर निवासी एक व्यक्ति की दूसरी शादी न्यू हैदरगंज निवासी महिला से हुई थी। उकी पहली पत्नी से छह साल की मासूम बेटी है। पति ने दूसरी पत्नी पर मासूम को आठ जुलाई को तेल में चिमटा गरम कर मासूम के निजी अंगों को जलाने का आरोप लगाया है। जब उसकी पत्नी से पूछताछ की गयी तो पत्नी की प्रताड़ना सामने आ गयी।

प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button