दिल्ली साकेत कोर्ट में ठांय..ठांय। तड़तड़ाई चार गोलियां, हिम्मत बांध चलती रही महिला

नई दिल्ली। आह, जान निकल गई..चिल्लाते हुए आज सुबह एक महिला कोर्ट में भागी जा रही थी। कुछ लोगों ने कपड़े से उसके पेट को बांध रखा था। ताज्जुब की बात है कि हमलावर दिल्ली के साकेत कोर्ट में हथियार लेकर कैसे पहुंच गये, जबकि कोर्ट में मेटल डिटेक्टर लगे होने के दावे किए जाते हैं। जिसने फौरन पुलिस की गाड़ी से घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला और आरोपी के बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद था।
फिल्मी स्टाइल में चली ठांय-ठांय चार गोलियां चलीं
पहले बॉलीवुड की पुरानी फिल्मों में ऐसा सीन दिखाया जाता था कि गवाह अदालत जाने के लिए घर से निकलता है और कोर्ट की सीढ़ियां चढ़ने से पहले ही रास्ते में ही उसे गोली मार दी जाती थी। आज दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में वैसा ही कांड हो गया। सुबह कोर्ट में वकीलों की आवाजाही तेज हो रही थी तभी गोली चलने से हड़कंप मच गया। यह महिला कोर्ट में गवाही देने पहुंची थी लेकिन कोर्ट परिसर में घुसने के बाद उसके पेट में गोली मार दी गई। पता चला है कि महिला पर चार राउंड फायरिंग की गई है। कोर्ट परिसर में जहां न्याय के लिए लोग जाते हैं, वहां हथियार लेकर किसी शख्स के पहुंचने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।
फायरिंग करने वाला वकील की ड्रेस में था
टीवी रिपोर्ट में बताया गया है कि फायरिंग करने वाला हमलावर वकील की ड्रेस में था। लाल रंग के कपड़े पहनी पीड़ित महिला की तस्वीर भी सामने आई है। टीवी रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। हत्या या हत्या के प्रयास के मामले में शायद महिला गवाही देने पहुंची थी। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज एक मामले में बतौर गवाह महिला साकेट कोर्ट में अपनी गवाही देने आई थी। फिलहाल एम्स में महिला का इलाज चल रहा है। आरोपी को हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
केजरीवाल बोले, सुरक्षा रामभरोसे
दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने-अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती। https://sarthakpahal.com/