उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

पौड़ी के भटोली गांव में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत

पौड़ी। पौड़ी के भटोली गांव में बोलेरो दुर्घटनास्त होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुश्किल से दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर मुश्किल से खोजबीन कर वाहन में सवार दो लोगों के शव बरामद किये।

शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के भटोली गांव में एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दोनों शवों को खाई से निकाल लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह कोतवाली श्रीनगर को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली तो श्रीनगर पोस्ट से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। https://sarthakpahal.com/

घटनास्थल पर बोलेरो वाहन संख्या यूए 128562 मुख्य मार्ग से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था, जिसमें दो लोग सवार थे। दोनों शवों को खाई से निकालकर बाडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर पुलिस को सौंप दिया है।

मृतकों के नाम अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी भटोली गांव और देव सिंह पुत्र स्व. बलवीर सिंह उम्र 40 निवासी भटोली गांव पौड़ी गढ़वाल हैं।

रेस्क्यू टीम में निरीक्षक मंजरी नेगी, आरक्षी रोवन कुमार, विकास गुसाई, उपेंद्र इतवाल, मुकेश कुमार, पैरामेडिक्स प्रवीण सिंह और चालक मनोज सिंह शामिल थे।

Related Articles

Back to top button