उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

लैंसडाउन-जयहरीखाल मार्ग पर गुलदार बाइक सवारों पर झपटा, बची जान

लैंसडाउन। लैंसडाउन-जयहरीखाल मार्ग पर गुलदार ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला कर दिया। घायलों में से एक युवक को कोटद्वार रेफर किया गया है। हमले के दोनों युवक बाइक से नीचे जमीन पर गिर पड़े।

दोनों बाइक सवार युवकों को आई चोट
लैंसडाउन-जयहरीखाल मार्ग पर गुलदार के हमले में बाइक सवार धीरज सिंह के पैर पर गंभीर रूप चोट लगने के कारण उसे छावनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसकी बाइक पर सवार दूसरा युवक सुनील के हाथ में चोट लगी है। घायल सुनील ने बताया कि वो अपने साथी के साथ सुबह लैंसडाउन से गूमखाल गया हुआ था। वापस लौटते हुए गुलदार ने झारापानी मोड़ पर बाइक पर पीछे से हमला कर दिया। गुलदार के झपटते ही दोनों युवक बाइक अनियंत्रित होने के कारण नीचे गिर गये। अचानक हुए गुलदार के हमले से दोनों युवक बुरी तरह घबरा गये, किसी तरह बाइक छोड़कर वहां से भाग गये। दोनों युवक लैंसडाउन में सेना में भर्ती होने के लिए कमरा किराये पर लेकर रह रहे हैं।

सेना के जवान ने पहुंचाया अस्पताल
बाद में सेना के जवान ने दोनों को कैंट चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंचाया। कैंट चिकित्साधिकारी डा. मनीषा अग्रवाल का कहना है कि दोनों युवक सुनील सिंह (24) और धीरज सिंह (23) जमीन पर गिरने के कारण काफी चोटिल हुए हैं। दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

गुलदार को पकड़ने के लिए बढ़ाई गश्त
वन विभाग ने स्टेट बैंक के निकट पिंजरा लगाकर एक गुलदार को पकड़ लिया है। बुधवार को हुई घटना के बाद आम जन फिर दहशत में हैं। क्षेत्राधिकारी दिनकर तिवारी का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में वन विभाग की ओर से गश्त बढ़ा दी गयी है।

Related Articles

Back to top button