उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिवीडियोसामाजिकस्वास्थ्य

रुड़की में साध्वी का तलवार लहराते और दनादन हवाई फायर करते वीडियो वायरल

रुड़की। रुड़की में साध्वी मैत्रा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जबर्दस्त वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहले तलवार लहराती दिख रही हैं और फिर उसके बाद रिवाल्वर से एक-के-बाद-एक चार हवाई फायर करते दिख रही हैं। वीडियो के इंटरनेट में प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुराना बताया जा रहा है वीडियो
वहीं, साध्वी मैत्री ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे पुराना बताया है। उनका कहना है कि किसी व्यक्ति ने साजिश करके इसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया है।

वीडियो में दिख रहा है कि साध्वी मैत्री पहले तलवार चलाती हैं और फिर उसे पास में खड़े युवक को सौंप देती हैं। फिर हाथ में पकड़ी रिवाल्वर से दनादन चार फायर करती हैं। वीडियो में साध्वी मैत्री के साथ एक युवक भी खड़ा है। रिवाल्वर के फायर होने के बाद तालियों की गड़गड़ाहट की आवाजें भी आ रही है। साध्वी मैत्री का आश्रम मंगलौर के मानक चौक पर स्थित है।

दशहरा पर्व के आसपास किसी ने बनाया वीडियो
इस संबंध में साध्वी मैत्री का कहना है कि यह वीडियो काफी पुराना है। दशहरा पर्व के समय किसी ने यह बनाया होगा, लेकिन अब साजिश के तहत इसे इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। यह माहौल खराब करने की साजिश है। वैसे जिस रिवाल्वर से वह फायर झोंक रही हैं, वह उनका अपना लाइसेंसी रिवाल्वर है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने इस संबंध में बात करने पर बताया कि मामले की जांच की जा रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button