उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरसामाजिक

बहू ने ससुर पर लात मारी तो ससुर ने कुल्हाड़ी से काट डाली बहू की गर्दन

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा किरावली थाने के गांव मलिकपुर में मंगलवार की सुबह ससुर ने सनसनीखेज घटना हुई। ससुर ने अपने सिपाही बेटे गौरव सिंह की पत्नी प्रियंका (26) की कुल्हाड़ी से सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वो कहीं भागा नहीं, बल्कि घर के बाहर ही बैठ गया और घटना को अंजाम देने के कुछ देर बाद ससुर रघुवीर खुद थाने पहुंच गया। घटना को देख गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ससुर ने बताया कि बहू ने रात में ऐसी हरकत की कि वो सो नहीं पाया। सुबह भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, जिसके बाद कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी।

घटना किरावली थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर की है। यहां के रने वाले 62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती है। आज सुबह रघुवीर ने प्रियंका पर उस समय हमला बोला, जब वो खाना बना रही थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने आरोपी रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया।

छोटी बहू का बड़ी बहू से हो रहा था झगड़ा
पुलिस पूछताछ में रघुवीर ने बताया कि छोटी बहू बात-बात पर झगड़ा करती थी। छह महीने पहले बड़े बेटे की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी भी घर में रहती है। सोमवार रात को छोटी बहू ने बड़ी से झगड़ा किया। मैंने रोका तो लात मार दी। मैं गिर पड़ा। छोटी बहू के इस व्यवहार से मैं पूरी रात सो नहीं सका। सुबह उठा तो तनाव में था। इसीलिए उसी तनाव में मैंने कुल्हाड़ी से बहू को काट डाला।

पुलिस को दी सिर काटने की जानकारी
पुलिस को बहू का सिर काटने की जानकारी दी तो अफरातफरी मच गई। आरोपित को हिरासत में लेने के बाद मौके पर दौड़ पड़ी। वहीं, मथुरा से पहुंचे प्रियंका के मायके वाले शव काे देख भड़क गए। उन्होंने हाईवे जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया।

हो रही थी परिवार में कलह
डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी रघुवीर के बड़े बेटे की छह महीने पहले मौत हो गई थी। पुत्रवधू उनके साथ ही रहती है। छोटी बहू से उसका विवाद होता रहता था। आरोपी ने बताया कि वह दोनों को साथ रखना चाहता था। मगर, झगड़े की वजह से परिवार में कलह हो रही थी। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button