उत्तराखंडबड़ी खबरस्वास्थ्य

पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदान इलाकों में कोहरा कर सकता है परेशान

देहरादून। उत्तराखंड में आज मंगलवार को मौसम बदलेगा। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में कोहरा छा सकता है जबकि दून में बादल छाए रहेंगे।

हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर के कुछ क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छा सकता है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। दून में कहीं आसमान साफ और कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तरकाशी में आज भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार,  राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 3500 मीटर के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button