उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरशिक्षास्वास्थ्य

अठूरवाला में दर्दनाक हादसा, घर में लगी आग में जिंदा जल गयी सरला उनियाल

डोईवाला। डोईवाला के अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र में कल शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में आग लग गई। इस दौरान एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला सरला उनियाल की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। https://sarthakpahal.com/

अठूरवाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के वार्ड नंबर 5 अठूरवाला (जौलीग्रांट) में ईना-मीना-डीका होटल के पास एक बुजुर्ग दंपत्ति अपनी बेटी के साथ रहते थे। शुक्रवार सुबह बेटी अपनी ड्यूटी चली गयी। बुजुर्ग संतराम भी किसी काम से बाहर गये हुए थे। उनककी नातिन भी स्कूल गयी थी। घर में सरला उनियाल अकेली थी। इस आग में घर पर रह रही सरला उनियाल (65) पत्नी संतराम उनियाल बाहर नहीं निकल सकी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन सरला उनियाल को बचाया नहीं जा सका।

आगजनी की घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। क्षेत्राधिकारी अनिल शर्मा ने महिला की पहचान सरला उनियाल पत्नी संतराम उनियाल के रूप में की। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया गया है। घर में रखा सारा सामान भी आग में स्वाहा हो चुका है।

Related Articles

Back to top button