उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

बहू ने ससुर के खिलाफ लगाया छेड़छाड़ और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

पौड़ी। बहू ने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। बहू की तहरीर पर मामले में कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज कर दी गयी है। मामला राजस्व पुलिस को भेज दिया गया है।

तहसील पौड़ी के एक राजस्व ग्राम में ससुर का बहू के साथ छेड़छाड़ व शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास का मामला सामने आया है। तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र स्थित एक गांव में विवाहिता का डेढ़ साल पहले विवाह हुआ था। उसका पति दिल्ली में किसी निजी क्षेत्र की कंपनी में काम करता है। विवाहिता सास-ससुर व जेठानी के साथ गांव में रहती है। लेकिन, विवाह के कुछ समय बाद ही ससुर उस पर बुरी नजर रखने लगा था।

आखिर कब तक बर्दाश्त करती
पहले तो विवाहिता परिवार की खातिर सब कुछ चुपचाप सहती रही, लेकिन जब ससुर ने विवाहिता के साथ छेड़खानी करने के साथ ही शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया तो वह आगबबूला होकर कोतवाली पौड़ी पहुंच गयी। पौड़ी कोतवाली में बहू ने ससुर पर छेड़छाड़ और बुरी नियत रखने की शिकायत दर्ज करायी है।

कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाई का कहना है कि क्षेत्रीय निवासी विवाहिता की तहरीर पर ससुर के खिलाफ छेड़छाड़, जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास की धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की गयी है।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button