उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिकस्वास्थ्य

रुड़की में देर रात बीच सड़क पर लड़कियों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे VIDEO

रुड़की। रुड़की में देर रात लड़कियों के बीच सड़क पर आपस में मारपीट हो गयी। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात आठ दस लड़कियां एक होटल से निकली थीं। जहां लड़कियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और जैसे ही वे सड़क पर पहुंची तो मारपीट शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात लगभग आठ-दस लड़कियां एक होटल से निकली थीं। जहां लड़कियों में आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और सड़क पर पहुंचते ही मारपीट शुरू हो गई। किसी ने इसकी वीडियो बना ली और वायरल कर दी। वायरल वीडियो में एक लड़की ने दूसरी लड़की को पकड़ रखा है और तीसरी लड़की उस पर डंडे बरसा रही है। देखिये वीडियो

घायल लड़की सड़क पर गिर जाती है। तभी मौके पर भीड़ इकट्ठा हो जाती है। इस बीच लड़कियां वहां से एक दूसरे को धमकी देती हुई निकल जाती हैं। वहीं सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी देवेंद्र चौहान ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है। उनका कहना है कि अगर इस संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस के पास ऐसी कोई शिकायत नहीं है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button