उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

पवनदीप राजन हादसे में घायल.. हालत नाजुक, दोनों पैर में फ्रैक्चर, सिर में चोट

अमरोहा, 5 मई। उत्तराखंड निवासी टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन आज सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में उनके चालक राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा भी घायल हुए हैं। तीनों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

इंडियन आइडल 12 के विजेता रह चुके हैं पवनदीप राजन


सिंगर पवनदीप की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। उत्तराखंड में चंपावत के रहने वाले पवनदीप पुत्र सुरेश राजन भारतीय गायन रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात पवनदीप अपने साथी अजय मेहरा के साथ घर से नोएडा जा रहे थे।

रात ढाई बजे हुआ हादसा


हादसे के दौरान कार चालक राहुल सिंह चला रहा था। रात करीब ढाई बजे जैसे ही उनकी कार गजरौला थानाक्षेत्र में चौपला चौराहा ओवरब्रिज से नीचे उतरी तभी, हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। यह हादसा चालक राहुल सिंह को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। हादसे में सिंगर पवनदीप उनके साथी अजय मेहरा और चालक राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों पैर में फ्रैक्चर, सिर में चोट
जानकारी मिलते ही सिंगर पवनदीप के परिजन अस्पताल पहुंच गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए अपने साथ नोएडा ले गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक पवनदीप की दोनों टांगें फ्रैक्चर हो गई हैं और उनके सिर में भी चोट लगी है।

नींद आने पर हुआ हादसा
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसा कार के चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है। हादसे में सिंगर पवनदीप उनके साथी अजय मेहरा और चालक राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने तीनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डिडौली में हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया।

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसा कार के चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है।

सुप्रसिद्ध गायक, देवभूमि उत्तराखंड के सपूत श्री पवनदीप राजन जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने लिखा कि सुप्रसिद्ध गायक, देवभूमि उत्तराखंड के गौरव श्री पवनदीप राजन जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करती हूं।
ऋतु खंडूड़ी भूषण

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पवनदीप के एक्सीडेंट का दुखद समाचार मिला। मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा

Related Articles

Back to top button