उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

गणतंत्र दिवस पर देश में प्रथम रही झांकी के हर कलाकार को मिलेंगे 50 हजार रुपये

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस में देश में प्रथम स्थान पर रही मानसखंड झांकी के हर कलाकार को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। पहला स्थान मिलने पर मिली ट्राफी सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को देश व दुनिया में पहचान मिली है।

मानसखंड की झांकी ने प्रदेश का मान बढ़ाया
बुधवार को सीएम आवास स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में झांकी के टीम लीडर संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान के साथ झांकी के सारे कलाकार पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस मानसखंड झांकी के माध्यम से राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को देश के अलावा पूरी दुनिया को जानने समझने का अवसर मिला है। https://sarthakpahal.com/

ध्यान रहे कि सीएम धामी के मार्गदर्शन से ही मानसखंड पर आधारित झांकी गणतंत्र दिवस के लिए प्रस्तावित की गई थी। श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ की तर्ज पर कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना पर इस समय कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button