उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिक

डीएम कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट लिख छोड़ा

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित कलेक्टर भवन में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने कार्यालय में ही जान दे दी। बताया जा रहा है कि जब ज्यादातर कर्मचारी घर चले गए थे तो इसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है।

डीएम कार्यालय में कर्मचारी ने की आत्महत्या


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल कुमार 28 वर्ष निवासी थाना सिद्दीकुल कलेक्टर भवन में आरटीआई अनुभाग में कनिष्ठ सहायक Junior assistant के पद पर था। कमल कुमार मृतक आश्रित के तौर पर विभाग में भर्ती हुआ था। सोमवार को सभी कार्यालय से छुट्टी के लिए निकल गए थे। कुछ कर्मचारी ही कार्यालय में थे। इस बीच कार्यालय में कमरा नंबर 222 में कमल ने कमरे में अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर ली।

दफ्तर में दरवाजा बंद करके की आत्महत्या
पुलिस ने बताया कि कर्मचारियों ने अनहोनी की आशंका होने के चलते पहले दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब ना मिलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सोमवार की रात करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचना मिली, जिस पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। अंदर कमल पंखे पर फंदे से लटका हुआ मिला।

सुसाइड नोट मिला
जानकारी देते हुए हरिद्वार के सिडकुल थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में कमल ने लिखा है कि वह अपनी मौत का जिम्मेदार खुद है। इसके बावजूद पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button