देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीतिवीडियो

आटा अब 40 रुपये लीटर, रैली में राहुल की जुबान फिसली तो जमकर हुए ट्रोल, देखें वीडियो

नई दिल्ली। आटा अब 40 लीटर को लेकर राहुल की जुबान ऐसी फिसली कि वे जमकर ट्रोल हो गये। उन्होंने दूध, आटा, गैस सिलेंडर, सरसों के तेल और पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

दिल्ली के रामलीला मैदान पर कांग्रेस की हल्लाबोल रैली को राहुल गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार की जमकर आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि दूध, आटा, गैस सिलेंडर, पेट्रोल डीजल और सरसों के तेल की कीमत कई गुना बढ़ गयी है। इस दौरान आटा को लेकर उनकी जुबान फिसल गयी और वे जमकल ट्रोल हो गये। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। देखिये वीडियो

असल में राहुल गांधी आटे के कुछ साल पहले दाम और आज के दाम में तुलना कर रहे थे। ठीक इसी दौरान उन्होंने किलो की बजाय लीटर बोल दिया। उन्होंने कहा कि पहले आटा 22 रुपये लीटर में था, औज आज 40 रुपये लीटर में बिक रहा है। बस फिर क्या था। यह वीडियो वायरल हो गया। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया। कुछ भाजपा नेताओं ने इसे पोस्ट करते हुए राहुल को घेरने की कोशिश भी की। सोशल मीडिया पर तमाम लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने बाद में अपनी गलती सुधारी है, लेकिन सोशल मीडिया पर सिर्फ एक हिस्से को वायरल करके राहुल गांधी का मजाक उड़ाया जा रहा है।

बता दें कि रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई को लेकर कांग्रेस ने ‘हल्लाबोल रैली’ का आयोजन किया था। इस मौके पर कांग्रेस के लगभग सभी वरिष्ठ नेता रामलीला मैदान पहुंचे थे। इस रैली में एक बार फिर राहुल गांधी को बड़े चेहरे के तौर पर पेश किया गया था। इस दौरान राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

Related Articles

Back to top button