उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

कमांडेंट के चक्कर में सुध-बुध खो बैठी ज्योति मौर्या, पति को गाली देने का एक और वीडियो वायरल

प्रयागराज। एसडीएम ज्‍योति मौर्या का नाम इन दिनों हर किसी की जुबान तैर रहा है। अधिकतर उन्हें बुरा कह रहे हैं, लेकिन उनके चाहने वालों की भी कमी नहीं है। हाल ही में खबरें आईं कि एसडीएम बनने के बाद ज्‍योति मौर्या अपने पति को छोड़कर किसी और से आशिकी लड़ा रही हैं। ज्‍योति मौर्या की तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पति को गाली देती नजर आ रही हैं। कुछ लोग इस घटना को अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम के तौर पर भी देख रहे हैं। आलोक मौर्य सफआई कर्मचारी जो इस समय प्रतापगढ़ में तैनात हैं और उनकी पत्नी ज्योति मौर्य बरेली में एसडीएम के पद पर तैनात हैं।

प्रयागराज के रहने वाले आलोक के मुताबिक, 2010 में उसकी शादी वाराणसी के चिरई गांव की रहने वाली ज्योति से हुई थी, जिसका जन्म प्रतापगढ़ में हुआ था। ज्योति ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि हासिल की थी। ज्योति ने शादी होने के बाद आगे पढ़ने की इच्छा जाहिर की, तो इसके बाद उसके पति आलोक ने अपनी कमाई से ज्‍योति को पढ़ाया-लिखाया। इतना ही नहीं पत्‍नी अफसर बन जाए इसके लिए उसने प्रयागराज के एक अच्छे कोचिंग सेंटर में पत्‍नी का दाखिला भी करवाया।

 

ज्‍योति मौर्या

जुड़वां बेटी और नौकरी दोनों एक साथ मिली थी ज्योति को
जानकारी के मुताबिक, 2015 में जिस दिन दोनों को जुड़वा बेटियां मिलीं, ठीक उसी दिन पीसीएस परीक्षा का परिणाम भी आया और ज्योति का चयन पीसीएस में हो गया। पूरे घर में खुशी छा गई। ज्योति ने इसका श्रेय अपने पति आलोक मौर्य और ससुर को दिया, लेकिन कुछ दिन बाद अफसर बनी पत्नी ज्योति मौर्या पति के खिलाफ हो गईं। ज्‍योति मौर्य ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न का मामला भी दर्ज करवाया। ज्योति मौर्या की शादी आलोक मौर्या के साथ 19 नवंबर 2010 को हुई थी।

साल 2020 में हुई कमांडेंट मनीष से मुलाकात
आलोक और ज्योति की शादीशुदा जिंदगी सही दिशा में चल रही थी कि उनके जीवन में एक विलेन की एंट्री होती है। 2020 में ज्‍योति की मुलाकात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से होती है। बस यही उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट रहा। आलोक का कहना है कि ज्योति मनीष के करीब और उससे दूर होती चली गयी। आलोक का कहना है कि जब उसे संदेह हुआ तो उसने अपनी पत्नी का मोबाइल चेक किया। मोबाइल में आलोक को मनीष दुबे के साथ उसकी पत्नी ज्योति मौर्य के बीच प्यार भरी बातें सामने आयीं। 22 दिसंबर 2022 को आलोक ने दोनों को होटल मैरियट लखनऊ में रंगे हाथ पकड़ लिया। इतना ही नहीं, बल्कि आलोक ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। कमांडेंट का पहले भी रहा है कई महिलाओं के साथ अफेयर रहा है। पति के विरोध करने पर ज्योति मौर्य ने आलोक मौर्य को जान से मारने या जेल भेजने की धमकी तक डे डाली। https://sarthakpahal.com/

सात मई को पति के खिलाफ दर्ज कराया था धोखाधड़ी आईटी एक्ट में मुकदमा
पीसीएस अफसर ज्योति मौर्या ने प्रयागराज के धूमनगंज झलवा कॉलोनी के रहने वाले आलोक मौर्य, अशोक मौर्या, विनोद मौर्य और प्रियंका मौर्या के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, आईटी एक्ट, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

Related Articles

Back to top button