
देहरादून, 9 नवम्बर, 26. राजधानी देहरादून के डालनवाला कोतवाली में 15 साल के किशोर अर्श की मौत का मामला सामने आया है. अर्श के परिजनों का आरोप है कि कुछ युवकों का दीपावली की रात उनके बेटे से विवाद हो गया था. इसके बाद उन्होंने अर्श के साथ मारपीट की, जिससे अर्श गंभीर रूप से घायल हो गया था. अर्श का दोस्त उसे हॉस्पिटल भी लेकर गए थे, लेकिन भर्ती कराने के बाद वो फरार हो गए था. पुलिस ने ही परिजनों को अर्श की मौत के बारे में सूचना दी थी.
परिजनों ने जताई है हत्या की आशंका
आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने उनके बेटे अर्श के साथ मारपीट की. परिजनों का कहना है कि उनके बेटे को इतना पीटा गया कि उसकी गाड़ी की सीट भी खून से लाल हो गई थी. किसी तरह से किशोर को दोस्त जिसके घर पार्टी थी, वो रात में ही उनके बेटे को घायल अवस्था में दून अस्पताल की इमजेंसी में लेकर गया. वहां पर उसने अपने घायल दोस्त अर्श का नाम नहीं बताया, बल्कि अज्ञात के तौर पर भर्ती कराया था.
परिजनों ने की इंसाफ की मांग
परिजनों का कहना है कि जब उनके बेटे को हॉस्पिटल में ले गया तो तब तक वो दम तोड़ चुका था. हॉस्पिटल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनों को कॉल कर मामले की सूचना दी. फिलहाल परिजनों ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए इंसाफ की मांग की है.
रविवार देर रात को दून अस्पताल की इमरजेंसी से पुलिस को सूचना मिली थी. उसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की. अर्श अंसारी के पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है. विवाद के कारणों और किशोर की मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है.
नितिन लोहानी, सीओ डालनवाला
इस मामले में मृतक के पिता की तरफ से जो तहरीर दी गई है, उसके अनुसार उनके बेटे अर्श अन्सारी को उसके दोस्त ने नेहरू कॉलोनी में दीपावली मनाने बुलाया था. देर रात को उसके दोस्त को फोन आया कि अर्शसुबह आ जाएगा. सुबह श्रेयस की माता का फोन आया कि उनका बेटा मोर्चरी में मृत पड़ा है. मोर्चरी में जाकर देखा तो उनके बेटे के शरीर पर चोट व चाकू के वार के निशान पाये गए. पीड़ित पिता ने अर्शके दोस्तों पर उनके बेटे की हत्या करने के सम्बन्ध में तहरीर दी है. तहरीर के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.



