देहरादून, 9 नवम्बर, 26. दीपावली पर आतिशबाजी का असर उत्तराखंड के शहरों की आबोहवा पर साफ दिखाई देने लगा है. दिवाली पर देर रात तक चले पटाखों के कारण देहरादून में वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 तक पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में आता है. मैदानी शहरों के साथ पहाड़ी इलाकों से भी प्रदूषण बढ़ा है. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की मानें तो ऋषिकेश में एक्यूआई 150, रुड़की में 120 और हल्द्वानी में 115 दर्ज किया गया. वहीं, रुड़की में 152 और काशीपुर में 140 का स्तर दर्ज हुआ. त्योहार की आतिशबाजी ने एक बार फिर वायु प्रदूषण की चुनौती बढ़ा दी है.
दिवाली पर ही खराब हुई हवा
दीपावली पर देर रात तक हुई आतिशबाजी का असर उत्तराखंड की आबोहवा पर दिखाई देने लगा है. पटाखों से निकले धुएं और धूल के कणों ने शहरों की हवा को प्रदूषित कर दिया. देहरादून में वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 (AQI) तक पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में माना जाता है. वहीं, मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी शहरों में भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा है. खास बात ये है कि अब तक अपेक्षाकृत साफ हवा के लिए पहचाने जाने वाले पहाड़ी शहरों में भी प्रदूषण बढ़ने लगा है.

उत्तराखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, देहरादून के अलावा रुड़की में AQI 152, ऋषिकेश में 150 और काशीपुर में 140 दर्ज किया गया. हल्द्वानी में यह स्तर 115 और नैनीताल में 74 रहा. वहीं, टिहरी में एक्यूआई 51 दर्ज किया गया. आंकड़े बताते हैं कि मैदानी शहरों में प्रदूषण का स्तर ज्यादा है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में भी हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है.
टिहरी और नैनीताल जैसे पहाड़ी शहरों में भी एक्यूआई में वृद्धि इस बात का संकेत है कि प्रदूषण अब केवल मैदानी शहरों तक सीमित नहीं है. ऐसे में सर्दियों के दौरान वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी उपाय जरूरी हो गए हैं. यह आंकड़े छोटी दिवाली के हैं. आज बड़ी दीपावली भी है. जिसमें जमकर आतिशबाजी और पटाखे फोड़े जाएंगे. जिससे वायु की गुणवत्ता और खराब बहोने की आशंका है.
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से शहरों में पर्यावरण को बेहतर रखने के लिए प्रयास किए गए हैं. साथ ही लोगों को भी काफी लंबे समय से आतिशबाजी को लेकर जागरूक किया गया है.
-पराग मधुकर, सदस्य सचिव, उत्तराखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड