उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

उत्तरकाशी के रहने वाले मसूरी में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल की तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में आनन-फानन में उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल रोशन कोहली (उम्र 45 वर्ष) मसूरी के हैप्पी वाली चौकी पर तैनात थे। वे मूल रूप से मसूरी के रहने वाले थे। शुक्रवार को सुबह से तबीयत खराब थी। इसलिए वो अपने कमरे में ही आराम कर रहे थे। शाम को जब वो कमरे से बाहर नहीं आए तो साथ में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उनका कमरा खटखटाया, लेकिन जवाब नहीं मिला। जिस पर पुलिसकर्मी कमरे में घुसे। जब पुलिसकर्मी अंदर दाखिल हुए तो हेड कांस्टेबल रोशन कोहली अचेत अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़े हुए मिले। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी उप जिला अस्पताल लाए। मसूरी उप जिला अस्पताल के डॉक्टर अरविंद राणा ने बताया कि शाम के समय पुलिसकर्मी को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा।

चार महीने ही मसूरी में ज्वाइन किया था
मसूरी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही घटना की जानकारी रोशन कोहली के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि मसूरी से पहले रोशन कोहली देहरादून के नेहरू कॉलोनी कोतवाली में तैनात थे। उन्होंने 4 महीने पहले ही मसूरी में जॉइनिंग दी थी। रोशन कोहली मूल रूप से उत्तरकाशी के रहने वाले थे। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button